शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/05/2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एकाएक कांगड़ा पर ज्यादा फोकस किया। उन्होंने एक महीने में कांगड़ा जिले में 12 दिन में आठ विधानसभा क्षेत्रों का प्रवास किया। ख़बर सुनें विस्तार चुनावी वर्ष में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सक्रियता के बीच भाजपा ने सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा पर फोकस कर दिया है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन रिपीट के लिए मोर्चा संभाल लिया है। केजरीवाल के मंडी रोड शो के बाद खुद जेपी नड्डा को सियासी मैदान में कूदना पड़ा। अचानक चारों संसदीय क्षेत्रों में उनके मैराथन दौरों की योजना बनी। इसमें सबसे ज्यादा तवज्जो कांगड़ा जिले को दी गई। विज्ञापन केजरीवाल की कांगड़ा रैली से एक दिन पहले जेपी नड्डा ने 22 अप्रैल को कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभा की थी। अगले दिन कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों को मिशन रिपीट का मंत्र दिया। अब 20 दिन के भीतर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरी बार शुक्रवार को कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका रोड शो हुआ। भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर को मनाली से धर्मशाला शिफ्ट किया गया। दोनों दौरों में भाजपा ने हिमाचल में नड्डा को ब्रांड एंबेसडर के रूप में उतारा। दरअसल, नड्डा हिमाचल से हैं, इसलिए उनके लिए हिमाचल में सरकार को रिपीट करवाना अपने आप में बड़ी चुचुनौती है। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी कांगड़ा के मिशन पर भेज दिया गया है। 14 मई को उनका कांगड़ा दौरा है। एक महीने में सीएम ने कांगड़ा को दिए सात अरब रुपये