शिमला,जाखू-हिमशिखा न्यूज़।15/05/2022
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा प्रसिद्ध श्री जाखू मंदिर में सुंदरकांड कथा का आयोजन किया गया।
आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सोनिया भारती ने अपने प्रवचनों में कहा कि जब श्री हनुमान जी मां सीता की खोज के लिए निकलते हैं तो उनके मार्ग में अनेक तरह की बाधाएं आती हैं,लेकिन हनुमान जी सभी बाधाओं को पार करते हुए मां सीता की खोज करते हैं एवम् अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं।साध्वी जी ने कहा कि की लंका देखने में बाहर से बहुत सुंदर है लेकिन लंका के भीतर अनेक प्रकार का पापाचार,अत्याचार एवं अनाचार का बोलबाला होता है।आज का मानव भी कुछ ऐसा ही करता प्रतीत होता है,वह बाहर से अपने आप को बहुत सजाता है,संवारता है।लेकिन उसके अंतर्मन में अनेक प्रकार के विषय विकार, ईर्ष्या,द्वेष आदि भरे रहते हैं।वह अपने आत्म कल्याण के लिए बिल्कुल भी चिंतित दिखाई नहीं देता।अगर हम अपने जीवन को सुंदर बनाना चाहते हैं तो हमें भीतर से सुंदर बनना होगा तभी हम ईश्वर के वास्तविक प्रेम को प्राप्त कर सकते हैं। ईश्वर को केवल सुंदर मन वाले भक्त ही भाते हैं। साध्वी अनुपमा भारती एवं साध्वी दीपाली भारती ने सु मधुर चौपाइयों एवं भजनों का गायन किया।श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। श्री जाखू मन्दिर कमेटी की ओर से सन्त समाज़ का को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्वामी धीरानन्द जी ने प्रशासन एवं श्री जाखू मंदिर कमेटी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सुंदरकांड का समापन मंगल आरती से किया गया।