जोगिंद्रनगर,हिमशिखा न्यूज़।17/05/2022
भाजपा के पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का शूगर लेवल बढ़ा, अस्पताल में भर्ती
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का एक बार फिर शूगर लेवल चढ़ने के कारण उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। डाक्टरों के अनुसार ठाकुर पहले से ठीक हैं और उनके टेस्ट रिपोर्ट्स भी सही आई हैं लेकिन एतिहातन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों की टीम पूरी नजर बनाए हुई हैं। शीघ्र ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।