जोगिंद्रनगर,हिमशिखा न्यूज़।17/05/2022
जोगिंदरनगर भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक में भाजपा मिशन रिपीट के लिए बनाई रणनीति
जोगिंदरनगर भाजपा मण्डल कार्यालय जोगिन्दर नगर में आज मण्डल महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला विस्तारक राम कुमार,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा श्री मति सुमन ठाकुर,जिला महामंत्री महेन्द्र पाल व मण्डल अध्यक्ष पंकज जम्वाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में महिला मोर्चा के कार्यो की समीक्षा व सराहना की गई । साथ ही विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला विस्तारक राम कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला तथा आगामी कार्ययोजना बनाई गई।महिला मोर्चा की जिला अधयक्षा सुमन ठाकुर ने भाजपा के मिशन रिपीट के लिए महिलाओं में जोश भरा।
इस दौरान मण्डल से महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ,जिला व मण्डल पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर जोगिंदरनगर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मेघना ठाकुर ने सभी अतिथि जनों का हार्दिक स्वागत किया,साथ ही मार्गदर्शित करने हेतु अपना कीमती समय देने व बैठक को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा की सभी बहनों का बहुत- बहुत धन्यवाद प्रकट किया।