Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 28/05/2022

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस उनकी समस्याओं को दूर करेगी। उन्होंने एनएसयूआई की मजबूती के लिये हर सम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई की रिव्यू बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की पौध है जो आगे आकर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार प्रसार करती है।उन्होंने कहा कि आज विश्विद्यालय में एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों की भर्तियां की जा रही है।उन्होंने कहा कि उन्हें एकजुटता के साथ छात्रहित में किसी भी अन्यान्य के खिलाफ लड़ना होगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन की मजबूती के लिए पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह पहली बार सगंठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है,जिसके तहत आज वह एनएसयूआई की इस बैठक को लेकर उनकी समस्याओं और उनकी चिंताओं से अवगत हुई है।उन्होंने उन्हें आश्वत किया कि वह जल्द ही उनकी सभी चिंताओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ने एनएसयूआई के कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्र हित के मसलों की एक बडी लड़ाई प्रशासन व सरकार के साथ लड़ रही है।
बैठक को एनएसयूआई के उपाध्यक्ष बदविंद्र सिंह बबलू, महासचिव अभिनव ने भी सम्बोधित किया।बैठक में एनएसयूआई के सभी पदधाधिकारियों ने अपने अपने विचारों से प्रतिभा सिंह को अवगत करवाया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *