Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 25/06/2022

एचआरटीसी के मोटर मेकेनिक प्रोमोट, दस दिन के अंदर डिपो में ज्वाइनिंग करने के निर्देश


प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में कार्यरत आधा दर्जन से अधिक मोटर मेकेनिक ट्रेड के कर्मचारियों को पदोन्नत का तोहफा दिया है। निगम के तकनीशियन ग्रेड वन के मोटर मेकेनिक कर्मचारियों को हैड मेकेनिक पद पर प्रोमोट किया गया है। एक पदोन्नत कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारियों को दूसरे डिपुओं में प्रोमोशन दी गई है। पदोन्नत कर्मचारियों को दस दिन के अंदर निर्धारित डिपुओं में ज्वाइनिंग देनी होगी। अगर किसी कर्मचारी ने समय पर दिए हुए डिपो में ज्वाइनिंग नहीं दी, तो उनकी पदोन्नति रद्द करके दूसरे कर्मचारी को पदोन्नत किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने निगम के पांच डिपुओंके आठ वर्कशॉप मोटर मेकेनिक कर्मचारियों को हैड मेकेनिक पद पर प्रोमोट किया है। इनमें सात सामान्य वर्ग के और एक एसटी वर्ग के मेकेनिक को प्रोमोशन का लाभ मिला है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ