Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/07/2022

हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी एवं ACS आरडी धीमान को अफसरशाही का नया मुखिया बनाया है। चूंकि वीरवार देर शाम पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया और सरकार ने देर रात आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।नजरअंदाज करते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि धीमान से सीनियर 1988 बैच के अली रजा रिजवी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। ऐसे में ACS निशा सिंह और ACS संजय गुप्ता की वरिष्ठता को ध्यान में नहीं रखा गया है। अब आगामी दिनों में देखना दिलचस्प रहेगा कि सरकार इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी सौंपती है और इन्हें किस तरह मनाएगी।

पूर्व मुख्य सचिव के पद छोड़ने के बाद उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) लगाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ