Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 28/07/2022

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ )

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया शिमला में संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित किया ।उनके साथ प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूदजी , प्रांत मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ,जिला मंत्री संजीव, जिला शिमला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। पवन मिश्रा ने बताया कि 1 अगस्त 2022 को पूरे भारतवर्ष में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से 3 लाख विद्यालयों में एक साथ स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे ।और उनकी प्रेरणा से यहां हिमाचल प्रदेश में 10000 विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय में भारत माता का पूजन व शहीद सम्मान कार्यक्रम किए जाएंगे। हर विद्यालय में उस दिन एक रैली का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें भारत माता के जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी ।स्कूल में पहुंचकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें भारत माता का पूजन, भारत माता की आरती ,और एक वक्ता श्रोताओं के बीच में भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़के संघर्ष में गुमनाम बलिदानी,भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कार की चर्चा बच्चों में करेंगे। कैसे इंडिया से भारत की ओर बढ़े। सार्थक चर्चा बच्चों के बीच में रखी जाएगी। 15 अगस्त,1947 को लगभग 60 0-700वर्षों के संघर्ष के बाद भारत स्वाधीन तो हो गया परंतु आज 75 वर्ष पूरे होने पर भी चिंता का विषय है कि क्या स्वतंत्रता सही अर्थों में मिली है। देखने पर यह लगता है कि आज भी स्व तो है पर तन्त्र सारा अंग्रेजों का है। अंग्रेजियत का है। अंग्रेजों ने लूट और मतांतरण के साथ-साथ गंभीर बेचारिक आघात भी किए। और देश वासियों को मानसिक गुलामी में डाला। आज चिंता का विषय है कि कैसे इंडिया से भारत के और बड़े। तथा कैसे इस अंग्रेजी और अंग्रेजी की मानसिकता से बाहर निकले।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *