Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 02/10/2022

पीएम मोदी के हिमाचल दौरे का आमंत्रण अभियान चलाएंगे नगर निगम, पंचायती राज प्रतिनिधि:- अविनाश राय खन्ना
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बोले- प्रधानमंत्री की रैली से मिशन रिपीट के लिए प्रशस्त होगा नया मार्ग
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे को लेकर आम जनता और भाजपा कार्यकर्ता सभी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने सभी नगर निगम, नगर परिषद और पंचायती राज में भाजपा के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता से घर-घर जा कर सम्पर्क करें और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए आमंत्रित करें। इस सिलसिले में उन्होंने नगर निगम हमीरपुर के 9 निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा भी की।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्हें इस राज्य से विशेष लगाव है। इस बात का पता उनकी ओर से हिमाचल को दी गई सौगातों से चलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी 68 निवार्चन क्षेेत्रों में जनता को लामबंद करने का काम कर रही है और बिलासपुर में प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक रहेगी।

खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली से हिमाचल में मिशन रिपीट के लिए नया मार्ग प्रशस्त होगा। हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनाव में भाजपा निश्चित रूप से विजयी होगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर अपने कार्यों में लगे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के मनोबल से भाजपा हिमाचल के इतिहास को बदलते हुए हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *