Spread the love

जोगिंद्रनगर,हिमशिखा न्यूज़।17/10/2022

धर्मसंकट में फंसे जलशक्ति मंत्री, …तो कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगे महेंद्र सिंह ठाकुर के दामाद

प्रदेश में सरकार के नंबर दो की हैसियत रखने वाले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार अपने ही परिवार में फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां उनके बेटे व भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने चुनाव मैदान में उतरने का दबाब बनाया हुआ है, तो वहीं अब महेंद्र सिंह ठाकुर के बड़े दामाद संजीव भंडारी जोगिंद्रनगर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। संजीव भंडारी लंबे समय से जोगिंद्रनगर विस से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं और वह आजाद प्रत्याशी के रूप में पहले संभावनाएं तलाश रहे थे, लेकिन अब कुछ ही दिनों में बदले हालात में वह कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में हो गए हैं। संजीव भंडारी पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। जोगिंद्रनगर कांग्रेस का टिकट भी पार्टी द्वारा होल्ड कर दिया गया है। यहां से पहले पूर्व विधायक सुरेंद्र ठाकुर को टिकट तय माना जा रहा था, लेकिन इसे अब होल्ड कर दिया गया है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ