Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 18/10/2022

विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद सोमवार तक कांगड़ा जिला से आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
8-विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से डॉ. अशोक कुमार सोमल, पुत्र पूर्ण सिंह, आयु 64 वर्ष, गांव जुनाट, डाकघर वरूना, तहसील फतेहपुर ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं 9-ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से अरूण कुमार पुत्र तलोक चन्द, आयु 42 वर्ष, गांव व डाकघर फरियां, तहसील ज्वाली ने हिमाचल जन क्रान्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ