Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 22/10/2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान भी तेज हो गया है।
चुनाव की घोषणा के बाद देहरा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा ने अपनी पहली चुनावी रैली कर अभियान की शुरुआत कर दी है। डॉ राजेश शर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर जनसभा को संबोधित किया।
बहीं हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखकर अब यह साफ तौर पर कहा जा सकता है की कांग्रेस की ओर से भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार को कड़ी चुनौती मिलने के आसार साफ तौर पर दिखाई दे रहे है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ