Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 29/10/2022

प्रदेश के कई क्षेत्रों का तापमान माइनस में

प्रदेश में कई क्षेत्रों का तापमान अब माइनस में पहुंचने से दुष्वारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में बेशक मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है और आगामी तीन दिनों तक बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान इतना लुढक़ गया है कि अब माइनस में पहुंच गया है। दिन में धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान लुढक़ रहा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसतन 9.2 डिग्री सेल्सियस चला हुआ है, लेकिन कुकुमसेरी में सबसे कम -0.6 तो केलांग में -0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। यही नहीं, कल्पा में 3.1, मनाली में 5.0, नारकंडा में 6.7, रिकांगपिओ 6.1 और प्रदेश की राजधानी शिमला में 11.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान चला हुआ है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुष्क हवाएं चल रही हैं और 31 अक्तूबर, पहली नवंबर व दो नवंबर को हल्की वर्षा और हिमपात होने की प्रदेश में संभावनाएं हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *