Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 29/10/2022

चुनावी शोर… अब ‘बड़े’ नेता थामेंगे प्रचार की डोर, एक ही दिन सभी 68 सीटों पर रैलियां करेगी भाजप

एक ही दिन प्रदेश की सभी 68 सीटों पर रैलियां करेगी भाजपा
करीब 14 सीटों पर बगावत झेल रही हिमाचल भाजपा ने 30 अक्तूबर के लिए सभी 68 सीटों पर एक साथ चुनावी रैलियां करने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चारों संसदीय सीटों पर रैलियां करेंगे और अमित शाह, नितिन गडकरी स्मृति ईरानी तथा योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारक भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनावों में रिवाज बदलने के लिए प्रदेश भाजपा 30 अक्तूबर को विजय संकल्प अभियान के साथ शंखनाद करेगी। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक 30 अक्तूबर को प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान के द्वारा चुनावी शंखनाद करेंगे।
इस दिन 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद भी तीन चुनाव क्षेत्र संभालेंगे। इस दिन चार केंद्रीय मंत्री 10 केंद्रीय नेता तीन मुख्यमंत्री और तीन ही राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अन्य चुनाव क्षेत्रों में जाकर रैलियां करेंगे। कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन और पवन काजल भी दूसरे चुनाव क्षेत्रों में जाकर संबोधन करेंगे। सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है गुरुवार को शिमला पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
विकास के लिए भाजपा का जीतना जरूरी

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *