Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 06/11/2022

हिमाचल की जनता अब भाजपा के जुमलों में नहीं आने वाली
अनिरुद्ध सिंह बोले, सत्ता में रहकर कसुम्पटी की अनदेखी करने वाले अब कर रहे विकास की बात
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चुनावी प्रचार पूरे उफान है। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में जाकर क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी प्रचार कर रहे है। विधायक एवं कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरु द्ध सिंह भी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में लगे हुए है।
इसी कड़ी में रविवार को अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी, कांगनाधार और न्यू शिमला में प्रचार किया। चुनावी प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। न्यू शिमला में चुनावी प्रचार के दौरान अनिरु द्ध सिंह में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने वाले भाजपा प्रत्याशी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज अब विकास की बड़ी-बड़ी बाते कर रहे है जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि भाजपा की कथनी और करनी को जनता भलीभांति जान चुकी है। ऐसे में कसुम्पटी के साथ ही प्रदेश की जनता अब भाजपा के जुमलों में नहीं आने वाली है। अनिरु द्ध सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, व केवल जुमलों का पिटारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में राज्य के कर्मचारियों की समस्याओं और ससबे बड़े मुद्दे ओ.पीए.स का कोई जिक्र नहीं है। भाजपा ने अपने 2017 के चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों को अब फिर से संकल्प पत्र में दोहराया है और बाकी कांग्रेस को वायदों को कापी कर अपने मेनिफेस्टो में पेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों का अपमान किया है और एम.एस.पी पर भी कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने मेनिफेस्टो को केवल मात्र छलावा करार दिया। अनिरु द्ध ङ्क्षसह ने भाजपा नेताओं से कहा कि वे पहले अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करें और फिर 2017 में जनता से किए वायदों को देखें और उसके बाद आगे की बात करे।

जनता मांग रही जवाब, कसुम्पटी विस के विकास को क्या किया

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विस क्षेत्र की जनता जवाब मांग रही है, उन्होंने सत्ता में रहते कसुम्पटी विस के विकास को लेकर क्या कार्य किए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कसुम्पटी क्षेत्र पिछड़ कर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार के लिए अब जिसें भी चुनावी मैदान में उतारे, उसे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि धन-बल के दम पर भाजपा सत्ता में आने के जो सपने देख रही है, वे पूरी नहीं होने वाली है क्योंकि कांग्रेस के साथ जनबल है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *