Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।07/11/2022 

रिटर्निंग अधिकारी 63-शिमला विस निर्वाचन क्षेत्र भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत रामपुर, रोहडू व चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पोलिंग कर्मचारियों को ले जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें 08 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे आईएसबीटी (ISBT) टुट्टीकण्डी, शिमला से अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगी।इन विधानसभा क्षेत्रों के नियुक्त पोलिंग स्टाफ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में प्रस्थान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0177-2800111 नम्बर पर संपर्क कर सकते है।यह मतदान कर्मी  08 नवंबर को रवाना होकर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में 09 नवंबर को अंतिम रिहर्सल कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
.0.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ