Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 11/11/2022

अतिरिक्त उपायुक्त ने दिलाई कर्मचारियों को मत के प्रति शपथ
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बचत भवन सभागार में उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व का सफल आयोजन के लिए हम सब को अपने मत का अवश्य ही प्रयोग करना चाहिए।
साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोग कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करे ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का निष्पादन हो सके।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ