Spread the love

कांगड़ा: कांगड़ा के तरसूह में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तरसूह में आज यानी गुरुवार सुबह एक युवक का जंगल में खून से लथपथ शव मिला था। शव मिलने की सूचना पंचायत प्रधान सुनील दत्त व उपप्रधान अश्वनी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों युवक रमन कुमार और ऋषि कुमार एक साथ पेंटर का काम करते थे। करीब तीन साल तक दोनों कांगड़ा क्षेत्र में कई जगह एक साथ काम कियाए लेकिन उसके बाद उनमें प्रेम प्रसंग के अनबन हो गई और दोनों ने अलग अलग काम करना शुरू कर दिया। रमन कुमार पिछले एक माह से घर पर ही था और शुक्रवार को एक ठेकेदार के पास काम करने जाने वाला था। रमन की हत्या के बाद जब सुबह पंचायत के लोगों का घटना स्थल पर जमावड़ा लगा तो तब भी आरोपी ऋषि कुमार कुमार दूर से यह सब देख रहा था।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ