Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 09/12/2022

हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों के परिणाम, जानें कहां से कौन जीता

हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज जारी है। इसका फैसला हो चुका है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के नतीजों में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। इस बार एक मात्र महिला प्रत्याशी जीत कर विधानसभा पहुंची हैं। हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है। कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। इस बार चुनावी मैदान में कुल 412 प्रत्याथी थे। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों ने ड्रोन से भी निगरानी की। राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 8 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू हुई। हर मतदान केंद्र पर लगभग 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री सुखराम चौधरी और बिक्रम सिंह ही जीत पाए हैं। एक अन्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने भी उनकी परंपरागत सीट गंवा दी है। जानिए किस सीट से कौन प्रत्याशी ने जीत हासिल की… फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम वोट भवानी सिंह पठानिया(कांग्रेस) 33,238 राकेश पठानिया(भाजपा) 25,884 राजन सुशांत(आप) 1302 तिलक राज(बसपा) 298 अशोक कुमार सोमल( निर्दलीय) – 156 कृपाल सिंह परमार( निर्दलीय) 2811 संजय शर्मा – निर्दलीय – 141 विजय कौंडल – निर्दलीय – 118 नोटा – 185 नगरोटा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम वोट आरएस बाली कांग्रेस 42079 अरुण कुमार भाजपा 26187 उमा कांत आप 1332 सिकंदर कुमार निर्दलीय 292 नोटा 385 इंदौरा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *