Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।27/12/2022 

प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में  शांता राजटा,शशि ठाकुर,कविता कवंर,बृंदा सिंह,सत्या,उमा वर्मा,उमा मुदियाल, कृष्णा,बबली,हीरा दासी,नेहा,उर्मिला,कुसम ने इस शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने व अभद्र भाषा बोलने के लिये कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।बाद में महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला और इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *