Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।27/12/2022 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्या और भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता के रूप में अकर्मक भूमिका निभाएंगे ऐसा सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है।जयराम ठाकुर की कार्यकुशलता जग जाहिर है और जयराम जी को आम जनता की आवाज माना जाता है।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 बार विधायक रह चुके हैं जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनका कार्यकाल उत्तम रहा था। पूरे प्रदेश में हिम केयर योजना का लाभ मिल रहा है जो कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने शुरू की है।भाजपा नेताओं ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी कभी भी बदले की भावना से कार्य नहीं हुआ, यह पहली बार है कि इस प्रकार बदले की भावना से प्रदेश में कार्य हो रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ