धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़।05/01/2023
पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आमद,गर्म कपड़ों की खरीददारी कर रहे पर्यटक
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आमद में लगातार इजाफा हो रहा है। बिना तैयारी के मैक्लोडगंज पहुंच रहे पर्यटक, यहां गर्म कपड़े खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि कांगड़ा घाटी में बारिश होने के बाद शुष्क ठंड से निजात मिली है, लेकिन ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्यटन नगरी में बिना गर्म कपड़ों के कई पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिन्हें मैक्लोडगंज में गर्म कपड़े खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। पर्यटकों की आमद से पर्यटन उद्यमी भी खुश हैं, वहीं स्थानीय दुकानदारों का धंधा भी अच्छा चल रहा है।