Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।​31/01/2023 

छह माह में नौकरी की गारंटी देगी सुक्खू सरकार, नियुक्ति प्रक्रिया को कार्मिक, श्रम-विधि विभाग मिलकर बनाएंगे भर्ती विधान

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार छह माह के भीतर आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया पूरी कर नौकरी देने की गारंटी देगी। इसके लिए एक भर्ती विधान बनाया जा रहा है। इस भर्ती विधान पर तीन विभाग काम करेंगे। इनमें कार्मिक विभाग, श्रम विभाग और विधि विभाग शामिल हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जारी किए अपने प्रतिज्ञा पत्र में यह वादा किया हुआ है। 13 जनवरी को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में प्रतिज्ञा पत्र को सरकार के आधिकारिक डाक्यूमेंट के तौर पर अपना लिया गया है। संबंधित विभागों को उनके महकमे से संबंधित किए गए वादों को लेकर प्रस्ताव तैयार करने होंगे। इसमें एक प्रस्ताव भर्ती विधान का भी है। पूर्व जयराम सरकार के दौरान भर्तियों के बहुत से मामले कोर्ट में फंसे रहे। जेबीटी की भर्ती करीब चार साल की अवधि के बाद निकल पाई थी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के मामले हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चल रहे हैं। इसी तरह पीटीआई भर्ती से लेकर कई अन्य पदों में भर्ती की प्रक्रिया बेहद लंबी हो गई थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *