Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।08/02/2023 

पीएचडी के लिए अब 15 तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश विवि में जो अभ्यर्थी पीएचडी में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म लेने से चूक गए हैं उन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक और मौका दिया है। छात्र अब इसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। नए सत्र 2022-23 के लिए यह एंट्रेस एग्जाम होना है। छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा कब होगी इसका शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश से पीएचडी करने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब सिर्फ एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही हिमाचल के शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। डायरेक्ट किसी भी उम्मीदवार को एडमिशन नहीं दी जाएगी। इस साल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के 25 डिपार्टमेंट में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी में दाखिले के लिए 80 नंबर प्रवेश परीक्षा के, 20 नंबर नेट के चाहिए। इसके बाद ही मैरिट सूची बनेगी। सारा का सारा फोकस अब एंट्रेंस टेस्ट पर रखा गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ