Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।08/02/2023 

पांच दिन प्रदेश से बाहर रहेंगे सुक्खू, आज दिल्ली के द्वारका में हिमाचल निकेतन का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। करीब पांच दिन वह बाहर रहेंगे और उसके बाद शिमला लौटेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री दिल्ली के द्वारका में बन रहे हिमाचल निकेतन का शिलान्यास करेंगे। हिमाचल भवन मंडी हाउस से यह करीब 24 किलोमीटर दूर होगा, जहां 81 रूम इस नए गेस्ट हाउस में बनेंगे। हिमाचल भवन और हिमाचल सदन के बाद राज्य के लोगों के ठहरने के लिए यह तीसरा विकल्प होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों में भी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। हिमाचल में पेश होने वाले अगले साल के बजट से पहले मुख्यमंत्री कुछ लक्ष्य लेकर गए हैं। राज्य में क्योंकि अभी मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है और बोर्ड व निगमों में भी ताजपोशी होनी है, तो ऐसे में इन नियुक्तियों पर भी कांग्रेस हाईकमान में चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 फरवरी को गोवा जाएंगे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बेटे की शादी में वह शामिल होंगे। इस दौरान कुछ कैबिनेट मंत्री भी सीएम के साथ जाएंगे। इसके बाद दो दिन के लिए मुख्यमंत्री त्रिपुरा और मणिपुर जा सकते हैं, जहां कांग्रेस ने चुनाव प्रचार की ड्यूटी उनको दी है। इसलिए शिमला वापसी 12 फरवरी के बाद ही हो पाएगी।

मुख्यमंत्री के शिमला लौटते ही कैबिनेट पर फैसला
मुख्यमंत्री के शिमला लौटते ही कैबिनेट पर फैसला होगा। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 13 जनवरी को हुई थी। इसके बाद दूसरी बैठक अभी तक नहीं हुई है। इस बैठक में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के शेड्यूल पर भी फैसला होना हैए इसलिए सीएम के लौटने के बाद इस बारे में निर्णय हो सकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *