Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।12/02/2023 

राजधानी शिमला में टैक्सी चालक ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। टैक्सी चालक ने घर की छत से तब छलांग लगाई जब उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है की टैक्सी चालक ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी को फोन कर अपने बैंकों की सारी डिटेल बताई। उसके बाद छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक रमन संकटमोचन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रमन शहर में टैक्सी चलाता था। इसने घर की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी। मौत से कुछ मिनट पहले रमन ने पत्नी को फोन कर बैंक संबंधी सभी जानकारियों दे दी थीं।पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत से कुछ मिनट पहले रमन ने फोन पर पत्नी से बातचीत की और उसे घर आने के लिए कहा। पत्नी ने किरायेदारों को फोन कर रमन को देखने को कहा। रमन उस वक्त छत पर था। पत्नी ससुराल से वापस घर पहुंची, लेकिन तब तक रमन मकान के साथ लगते नाले में गिरा पड़ा था। वार्ड सदस्य ने बताया कि वह मौके पर पहुंची तो रमन नाले में बेसुध पड़ा था आनन फानन में लहूलुहान हालत में रमन को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *