Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।12/02/2023 

मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के सामने फायर ग्रोव नामक पुराने भवन में आग लग गई । आगजनी की इस घटना में लकड़ी का बना पुराना भवन जलकर राख हो गया। आग सुबह करीब 5 बजे लगी, लेकिन घटना के वक्त मकान में कोई नहीं था तो जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग का मालिक दिल्ली में रहता है। पुलिस के मुताबिक, यह लकड़ी का बना पुराना मकान था।इसमें कोई नहीं रह रहा था। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। किसी व्यक्ति ने फायर कर्मियों को सूचना दी कि ओक ओवर के समीप आग लगी है तो तुरंत फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर थाना छोटा शिमला पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि जिस लकड़ी के पुराने भवन में आग लगी, वह सडक़ से ऊपर की तरफ है, जबकि सडक़ के दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का।आवास है। ऐसे में पुलिस और फायर कर्मियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बहराल अभी आंकलन किया जा रहा है कि इसमें कितना नुकसान हुआ है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *