Spread the love

काँगड़ा,हिमशिखा न्यूज़।12/02/2023 

कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत कन्दोर में एक लड़की की घर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। विशाखा (22) वर्षीय पुत्री इंद्र सिंह कन्दोर जिला कांगड़ा की निवासी है। युवती बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी।जानकारी के मुताबिक विशाखा अपने मकान की छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। इस दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। युवती को घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *