Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 04/03/2023

उपमंडल कार्यालय देहरा में टी बी फोरम मीटिंग की गई। ये मीटिंग सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संकल्प गौतम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ प्रागपुर, जिला परिषद ,प्राचार्य आईटीआई रक्कर, टैरेस व नेहरन पुखर मौजूद हैं. बैठक में डॉ. पंकज ने संक्षेप में टीबी रोग के बारे में बताया। सभी को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है और हिमाचल सरकार ने 2024 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है।बैठक में डॉ. पंकज कौंडल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और मरीज 6 महीने के इलाज के बाद ठीक हो जाता हैऔर साथ में ये भी कहा कि सरकार की तरफ से एक निश्चय पोषण योजना के तह हर मरिज को 500 प्रति माह दिया जा रहा है. बैठक में दो टीबी चैंपियन साल्विया और गोविंद भी शामिल हुए। उन्होंने टीबी रोग के दौरान अपने अनुभव साझा किए. बैठक के अंत में डॉ. पंकज ने बैठक के सभी सदस्यों से टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बैठक में सभी का धन्यवाद किया.
टीबी हेल्पलाइन नंबर 1800116666.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ