Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 06/03/2023

महिला एवम बाल विकास निदेशालय शिमला के सौजन्य से पीटर हाफ में अग्रणी जिला कार्यालय शिमला द्वारा Digit All के थीम पर सतर्कता शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर यूको बैंक अंचल कार्यालय के आई टी विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई तथा डिजिटल माध्यमों जैसे मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग एटीएम भीम एप क्यूआर कोड आदि की जानकारी दी इसके साथ इन माध्यमों का प्रयोग सतर्कता पूर्वक करने का आव्हान किया
जिला अग्रणी प्रबंधक श्रीमती भीमा दत्ता ने उपस्थित लोगों को डिजिटल माध्यमों का महत्व बताते हुए इसके प्रचार प्रसार का आग्रह किया ताकि कैश लेस इकोनॉमी के केंद्र सरकार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके
इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री प्रदीप केसरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे
आई टी प्रमुख देवेंद्र कलसी असीम चौधरी भी उपस्थित रहे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ