Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।22/03/2023 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने गत दिन  नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे से भेंट कर  छत्तीसगढ़ के रायपुर में  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले है और यह  कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशानिर्देश पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू की उपस्थिति में शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा के अतिरिक्त वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षदों व अन्य पार्टी के प्रबुद्ध लोगों के साथ इन चुनावों बारे  पहले दौर की विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल देश मे लोकसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों के लिये भी प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है और यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि सगंठन का हर  नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है,इसलिए वह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान सम्मान  व अधिमान मिले।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *