Spread the love

नाहन।। सुरजीत ठाकुर

प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से.-2015) ने उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी है।जिला सिरमौर में उपायुक्त के तौर पर पद संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने कहाकि यह जिला भर व्यापक है जहां मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्र हैं और उनकी यह प्राथमिकता रहेगी कि सभी क्षेत्रों में समान विकास कार्य हों। वो खुद यहां पहले ए डी सी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं और जिला से पूरी तरह से वाकिफ हैं। इसके इलावा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित किया जायेगा। जल्द ही सभी विभागों के अधिकारीयों से जिला में विकास कार्यों की प्रगति। समस्याओं ,उनके समाधान आदि बारे फीडबैक लिया जायेगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ