Spread the love

सुजानपुर के विधायक कै रणजीत सिंह शिमला के प्रवास पऱ थे और आज ही विधायक सुजानपुर में पहुंचे है। पूर्व सुजानपुर कांग्रेस शहरी अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद मनोज ठाकुर ने बताया कि कै रणजीत सिंह पहले विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा का चोहमुखी विकास तो करवाया ही है लेकिन सुजानपुर के अस्पताल में भी जान डाल दी है। आज तक कभी भी सूजानपुर अस्पताल में विशेषज्ञ नियुक्त नहीं हुए लेकिन विधायक कै रणजीत सिंह ने यहां पऱ एक नहीं 3-3 विशेषज्ञयों कि नियुक्ति करवाई है साथ ही में पहली बार सुजानपुर अस्पताल क़ो 26 करोड़ कि राशी केंद्र सरकार से क्रिटिकल हेल्थ सेंटर के लिए मुहया करवाई है। जिसके लिए सेना मेडल से सम्मानित श्रद्धेय कै रणजीत सिंह बधाई के पात्र है। विधायक ने मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर इस सेंटर की स्वकृति के लिए एक कदम उठाया था और आज वो कदम सफल हुआ। विधायक के प्रयास रंग लाये है जिसके लिए हम सभी क़ो हमारे विधायक पऱ गर्व है। इस सेंटर क़ो स्वीकृत करवाने का पूरा श्रेय विधायक कै रणजीत सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर क़ो जाता है। हम सभी क़ो हमारे विधायक पऱ गर्व है जो निरंतर विधानसभा के विकास के लिए कार्य कर रहे है और उनकी मेहनत रंग ला रही है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *