Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा द्वारा शुरू किए गए ‘कानून विद्यालय’ जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी भी की।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मैच का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करना है।पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि देहरा पुलिस भविष्य में भी इस पहल को आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर अपराध, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता लाने के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यार्थियों और टैक्सी चालकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *