Spread the love

हिमाचल की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से हिली है। सोमवार सुबह सवेरे ही कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कुल्लू में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई। सुबह करीब 6:50 बजे आए भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कुल्लू से लगते मंडी व शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोगों अपने घरों से बाहर निकल गए। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ