Spread the love

धर्मशाला
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कांगड़ा के चौधरी नरेंद्र कुमार नीशू मोंगरा को हिमाचल प्रदेश ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ली ने दी। मल्ली ने बताया कि नीशू मोंगरा की ताजपोशी से ओबीसी वर्ग गदगद है और नीशू मोंगरा ने इस ताजपोशी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी व लग्न के साथ निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए दिनरात मेहनत करेंगे।
जारीकर्ता
पुनीत मल्ली
मीडिया प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: