Spread the love

शिमला

हिमाचल कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी हैं. गुरुवार देर रात उनका शिमला पहुंचने पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वागत किया. शुक्रवार को शिमला स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रजनी पाटिल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं हैं. रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक की. इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्रियों के साथ पूर्व विधानसभाध्यक्ष सभी मिलीं.

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रजनी पाटिल को दोबारा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल के अनुभव का लाभ हिमाचल कांग्रेस के संगठन को मिलेगा.इसी तरह पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने रजनी पाटिल से मुलाक़ात कर संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी देगी, उसे वे निभाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने संगठन को छोटा और प्रभावी बनाने के लिए भी कहा है. पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी रजनी पाटिल से मुलाक़ात कर अपने पक्ष की बातें उन्हें बतायी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ