Spread the love

शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रियों की नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रजनी पाटिल से बैठक के बाद कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी छोटी होनी चाहिए। बड़ी कार्यकारणी की जरूरत नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जयराम ठाकुर के मीडिया सलाहकार सुबह अखबार पढ़ते हैं और उसके बाद बिना सोचे समझे प्रेस रिलीज जारी करते हैं। सरकार ने सुखाश्रय योजना के लिए मंदिरों से कोई पैसा नहीं लिया है। सुखाश्रय योजना के लिए सरकार ने अलग बजट रखा है। सरकार ने उपायुक्त को एडमिशन की फीस जमा करवाने के आदेश दिए हैं ताकि बच्ची का दाखिला रद न हो।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ