Spread the love

सोलन
परवाणु में एक दर्दनाक हादसा समाने आया है। बिजली की तार से करंट लगने से हरिद्वार शिमला बस से उत्तरे एक यात्री की मौके पर मौत हो गई।

बस हरिद्वार से शिमला की ओर जा रही थी जैसे ही परवाणु के पास पहुंची तो उस समय हो रही भारी ओलावृष्टि के बीच में सड़क पर गिरी से बिजली चिंगारियां निकल रही थी। चालक ने बस को तुरंत रोक दिया और परिचालक ने सभी सवारियों को आग्रह किया की बस से नीचे न उतरे।

जैसे ही परिचालक सड़क पर निकल रही चिंगारियां को देखने के लिए बस से उतरा तब तक अंबाला से परवाणु तक आया एक यात्री बस से उतर गया और सड़क में गिरी बिजली के तारों से करंट लगने से उसकी मौत होगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस वहीं पर खड़ी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ