Spread the love

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस तीन मे एक कॉमर्शियल सिलेंडर से गैस छोटे सिलेंडर मे डालते समय एलपीजी गैस लीक हो गई। जिससे दो बच्चियां व दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये है। घायलों को बद्दी अस्पलात लाया गया लेकिन वहां से हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

बद्दी के फेस तीन के मकान नंबर 36 में सुबह साढ़े आठ बजे भारत गैस के एक व्यवसायिक सिलेंडर से गैस को छोटे सिलेंडर में वाहन का चालक दुष्यंत शिफ्ट कर रहा था। अचानक गैस लीक हो गई। इस दौरान कमरे की एक महिला राजवती जोत लगा रही थी। जैसे ही गैस लीक हुई तो आग जोत से पूरे कमरे में फैल गई। और बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए। धमका होने के साथ ही उनके कमरे का दरवाजा खुल गया। जिससे काफी गैस बाहर निकल गई अन्यथा यह सभी लोग अंदर ही जल जाते।
आग से मकान के अंदर रहने वाले राजवती (60) पत्नी जगबीर,मीना (30) पत्नी राज कुमार उनकी दो बेटियां साक्षी(12) व पीहू (10) तथा पिकअप का चालक दुष्यंत बुरी तरह से घायल हो गया। राज कुमार उस समय घर पर नहीं था वह गैस की सप्लाई करने जा रहा था जिससे वह बच गया। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन फेस तीन में वर पब्लिक स्कूल के सामने सीवरेज की नली में गाड़ी फांसी होने के चलते दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई और जब जब दमकल विभाग मौके पर पहुंचा तब तक आग बुझ गई थी।

घायलों को बद्दी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी पांचों को पीजीआई रैफर कर दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गैस शिफ्ट कर रहे पिकअप चालक दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी घायलों को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *