Spread the love

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक आई.बी.नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के सांगला गांव से सम्बंधित आई.बी.नेगी को पुलिस बल में उनकी उल्लेखनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन किया।आई.बी.नेगी ने वर्ष 1988 में इंटर पोल सम्मेलन के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *