Spread the love

शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नाडे के द्वारा को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साथ रही है वही भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने पलटवार किया है । उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है। यहां तक कि प्रदेश में चले चलाए काम बंद हो गए है, हिमाचल में 11000 करोड़ रु केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे पर इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रु प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है और हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध एवं अर्की के नेता अवस्थी हिमाचल प्रदेश में चल रहे माफिया के संरक्षक है। हिमाचल में शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बेटे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा उठाया है, जब-जब हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत पड़ी है तब तब जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र से मदद राशि लाने में अग्रिम भूमि का निभाई है। शायद कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आपदा के समय अगर केंद्र से 3000 करोड़ की राशि अगर कोई लाया तो वह जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर है। अगर सच में कांग्रेस के नेता अंधे हो गए हैं तो उसे बात का तो हम कुछ नहीं कर सकते।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *