Spread the love

बिलासपुर
होली का जश्न मना रहे बिलासपुर के पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर घायल कर दिया। बंबर ठाकुर पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपने आवास पर ही दिन के समय होली मना रहे थे। इस जानलेवा गोलीबारी में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित उनके पीएसओ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी। वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं।

बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पुत्र ईशान सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा है कि उनके पिता को किसी ने गोली मारी है। पता चला है कि अज्ञात हमलावरों ने बंबर ठाकुर पर उनके ही घर में गोलियों से भूनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले में बंबर घायल और उनके अंग रक्षक जख्मी हो गए हैं। दोनों उपचाराधीन हैं।
हमलावरों की तलाश जारी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ