Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसमें समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के माननीय अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने इस बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू जी की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अकेली महिलाओं, विधवाओं, किसानों, बागवानों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के कल्याण को समर्पित है।

कंवर ने कहा कि इस बजट में सरकार ने समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखा है। उन्होंने युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल का स्वागत किया। इसके साथ ही, महिला मंडलों को सशक्त बनाने और आर्थिक स्वतंत्रता देने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की भी प्रशंसा की।
उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और अकेली महिलाओं के लिए इस बजट में वित्तीय सहायता, पेंशन योजनाओं और आजीविका समर्थन का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जीने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, किसानों और बागवानों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे खेती और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बेहतर बाजार सुविधाएं मिलेंगी।

कंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जनहितैषी और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और हर वर्ग का समग्र कल्याण सुनिश्चित होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *