Spread the love

अन्तरराष्ट्रीय वन दिवस की महत्ता को तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को 133 ईको टास्क फोर्स द्वारा मेगा वृक्षारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता अभियान सह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। हर वर्ष 21 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर ग्राम थली में भी मेगा वृक्षारोपण अभियान 133 इको टास्क फोर्स द्वारा आयोजित किया गया और विभिन्न प्रजातियों के 1200 वृक्ष रोपित किए गए।इसके अलावा ग्राम सरी में भी वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया जिसमें 1500 से अधिक वृक्ष रोपित किए गए।इस अभियान में एनसीसी व स्कूल के छात्रों, स्वयं सेवी संस्थाओं व महिला मंडलों के सदस्यों सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *