Spread the love

शिमला
प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 29 मार्च से 4 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *