Spread the love

कांगड़ा

जिला कांगड़ा से दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। मामला देहरा के तहत आते रानीताल पुलिस चौकी के गांव बांध से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मुन्नी देवी की उम्र 65 के आसपास बताई जा रही है। महिला की पहचान मुन्नी देवी (65) निवासी बरेली के रूप में हुई है। मुन्नी देवी लगभग 20 साल से यहां अपने बेटे नेकपाल और बहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला रात को अपनी बेटी के पास ज्वालामुखी रोड में आई हुई थी और रात लगभग 10 बजे के करीब नेक पाल नशे की हालत में यहां पहुंचा और मां को रानीताल अपने घर ले गया। सुबह वह महिला अपने बिस्तर पर मृत पाई गई। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। मृतक महिला का बेटा और उसकी बहू और दो बच्चे मौके से फरार हैं। आरोप है कि बेटे ने ही उसकी माँ का गला घोटकर हत्या की है, उसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर खुद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *