Spread the love

राजधानी शिमला में सुबह सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शिमला के तारादेवी-टुटू बाईपास पर नगर निगम शिमला की के कूड़े से भरा टिप्पर सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया । इस हादसे में MC शिमला में कार्यरत सैहब कर्मचारी की मौत हुई है। चालक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, वह कृष्णा नगर का रहने वाला था।

स्थानीय लोगों ने सुबह सात बजे जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को खोजने लगे। कुछ समय के पश्चात एमसी कूड़े की गाड़ी से 150 मीटर नीचे से गाड़ी चालक का शव मिला। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन में दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। चालक की मौके पर मौत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *