Spread the love

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं के लिए स्वेच्छा से सब्सिडी छोडने सम्बन्धित योजना के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सब्सिडी छोडने सम्बन्धी विशेष अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने सब्सिडी छोडने सम्बन्धित फार्म स्थानीय सिटी विद्युत मंडल के अधिशासिय अभियन्ता को सौंप कर इस अभियान की शुरूआत की।

इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड संजय गुप्ता ने बताया कि इस योजना से सम्बन्धित इस विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के सभी घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को इस बारे सूचित कर माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आर्थिक विकास के आम आदमी की सहभागिता के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने स्वंय भी सभी बिजली बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों से मुख्यमंत्री महाद्य की अपील पर स्वेच्छा से बिजली छोडने सम्बन्धी अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 24 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ता हैं और वे इस अभियान में प्रमुख भुमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जहां प्रदेश की आर्थि स्थिति और मजबूत होगी वहीं हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड को भी आर्थिक रूख मिलेगा उन्होंने कहा कि अब तक छ सौ चौबीस घरेलू बिजली उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से अपनी सब्सिडी छोड़ी है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *