Spread the love

जिला भाजपा काँगड़ा द्वारा आज स्थानीय समुदायिक भवन मेँ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा द्वारा देश भर में इस अभियान को शुरू किया गया है। भाजपा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भाजपा सुमीत कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ओर जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने अध्यक्षता की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया।

सुमीत ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा देश भर में संविधान गौरव अभियान आयोजित कर रही है जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का एक राष्ट्र ग्रंथ है और इसके जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र पथप्रहरी हैँ।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 251 पंन्नों का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक क़ो समग्रता और एकीकृत राष्ट्र कि कल्पना क़ो साकार करने अपना योगदान दे रहा है।

सुमीत ने कहा कांग्रेस ने संविधान मेँ अनचाहे और निजी हितकर संशोधन क़र अग्रणी राष्ट्र क़ो सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय से वँचित करने का काम निरंतर अपने शासन मेँ किया है।उन्होंने कहा कि चाहे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार हो या फिर नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकारों ने सदैव संविधान की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर संविधान का अपमान करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान का अपमान किया और कांग्रेस के शासन में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी लगातार अपमानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर मोदी सरकार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान मेँ उनकी 125वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर पंच तीर्थ का निर्माण किया वहीं 1990 मेँ उनके देहवसान के 34 वर्ष बाद भाजपा समर्पित सरकार ने भारत रत्न से सुशोभित किया गया।

सुमीत ने बताया कि इस गौरव अभियान के दौरान तथ्यों के साथ कांग्रेस के कारनामों को जनता के बीच लाया जाएगा।इस मोके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, चम्पा भारद्वाज, जिला सचिव सुनेजा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदर भूषण, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चौधरी, कमल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश हीर, डॉ विशाल नेहरिया ओर भुवनेश मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *